नई दिल्ली, जून 9 -- Gold Silver Rates Today 9 June: इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम की उम्मीदों के बीच मंगलवार सुबह सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि 11 बजे के करीब गोल्ड मामूली तेजी के साथ 154845 रुपये और चांदी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 245591 पर ट्रेड कर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत कमजोर रही, जहां चांदी और सोना दोनों दबाव में नजर आए। निवेशक मध्य पूर्व के हालात, महंगाई की चिंता और ब्याज दरों को लेकर सतर्क बने हुए हैं।MCX पर सुबह सोना-चांदी के भाव गिरे MCX पर चांदी वायदा कीमत 2,457 रुपये (करीब 1%) गिरकर 2,43,932 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। वहीं सोना वायदा 388 रुपये टूटकर 1,53,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- सोना धड़ाम, चांदी का रेट 250000 रुपये के ...