नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Gold Silver Rate 1 Feb.: सोने-चांदी के भाव आसमान से गिरकर एकदम जमीन पर आ गए हैं। शादियों के सीजन से पहले गहने खरीदने वालों के लिए पिछले चार दिनों से राहत बरस रही है, खासकर उन घरों में जिनमें अभी तक ज्वेलरी नहीं खरीदी गई है। सर्राफा बाजार में आज भी सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल है। रविवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट सोना आज सोमवार को 6427 रुपये सस्ता होकर बिना जीएसटी 142270 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी ने 29255 रुपये का गोता लगाकर बिना जीएसटी 236496 रुपये पर खुली। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 243590 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 146538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, प्लैटिनम भी 6465 रुपये टूटकर 63540 रुपये पर आ चुका है। रविवार को चांदी बिना जीएसटी 26...