नई दिल्ली, मार्च 16 -- ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का सर्राफा बाजार पर उल्टा असर देखने को मिल रहा है। आम धारणा के विपरीत, जहां युद्ध जैसे हालात में सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है, वहीं इस बार कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। विश्लेषकों का मानना है कि हालिया दिनों में जारी इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार हैं। हालांकि, युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद सोने ने 5,000 रुपये की छलांग लगाई थी, लेकिन बाद में इसमें नरमी का रुख बन गया।आज का भाव: सोना 1,963 रुपये लुढ़का भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,963 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम सोने का भाव गिरकर 1,56,436 रुपये पर आ गया है। वहीं, चांदी ने भी निवेशकों को निराश किया है। चांदी के भाव में 7,695 रुपये की कमी आई है और यह...