नई दिल्ली, मई 20 -- Gold Silver Rates Today 20 May: सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बुधवार 20 मई को 24 कैरेट सोना 1116 रुपये सस्ता होकर 157961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 22 कैरेट गोल्ड 1023 रुपये सस्ता हुआ है और आज यह 144692 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट गोल्ड के दाम भी 837 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 118471 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी के भाव में आज 3761 रुपये की गिरावट आई है। आज यह 264952 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। IBJA द्वारा जारी आज के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।पीएम मोदी की अपील के बाद क्या है हाल पीएम मोदी द्वारा एक साल तक सोना नहीं खरीदने की 10 मई 2026 की अपील के बाद उसके भाव पर कितना असर पड़ा है? बता दें 10 मई को रविवार था और इस दिन IBJA सोने के रेट जारी नहीं करता। यह भी पढ़ें- दुनिया भर म...