नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- Gold Silver Price 9 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 2034 रुपये सस्ती होकर 177054 रुपये प्रति किलो पर खुली और जीएसटी समेत 182365 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 179088 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 128257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज 24 कैरेट सोना 127409 रुपये पर खुला। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 131231 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 120208 रुपये और 18 कैरेट 98423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से केवल 3465 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव 8 दिसंबर के ऑल टाइम हाई 179100 रुपये किलो से 2046 रुपये सस्ती है। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करत...