नई दिल्ली, जुलाई 1 -- MCX Gold Silver Rates: एमसीएक्स पर बुधवार, 1 जुलाई को शुरुआती सौदों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मजबूत होते अमेरिकी डॉलर, बढ़ती ट्रेजरी यील्ड और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ती उम्मीदों ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाए रखा। एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.86% गिरकर 1,41,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 2.06% टूटकर 2,23,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे।ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुअए सोना, चांदी एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 51796 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 196198 रुपये सस्ता हो चुका...