नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Gold Silver Rates Today: घरेलू मार्केट में सोने-चांदी के भाव में आज गिरावट है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को एमसीएक्स पर चांदी 0.7% गिरकर Rs.2,42,067 प्रति किलो पर आ गई। जबकि, MCX गोल्ड 0.56% गिरकर Rs.1,52,561 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का मिलाजुला रुख देखने को मिला। स्पॉट सिल्वर जहां 0.1% बढ़कर 75.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर 4,755.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.8% गिरकर 4,779.20 डॉलर पर आ गया।सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के क्या हैं कारण हाल के दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। जैसे डॉलर की मजबूती, भू-राजनीतिक तनाव में नरमी, निवेशकों द्वारा अन्य बाजारों में नुकसान की भरपाई और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद...