सोना-चांदी की महंगाई मोबाइल-लैपटॉप पर भारी; 30% चढ़े दाम; सर्राफा व्यापार लड़खड़ाया
प्रमुख संवाददाता, मई 15 -- सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब सिर्फ सराफा बाजार तक सीमित नहीं रहा। इसकी चमक अब इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की चिंता बनती जा रही है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में तेजी से इजाफा है। कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में यही उछाल जारी रहा तो आने वाले महीनों में आम आदमी की जेब पर और ज्यादा बोझ पड़ सकता है।इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है सोना-चांदी का इस्तेमाल दरअसल, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में सोना और चांदी दोनों का महत्वपूर्ण उपयोग होता है। स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट के मदरबोर्ड, माइक्रो सर्किट, प्रोसेसर कनेक्टर और चिप्स पर सोने की बेहद पतली परत चढ़ाई जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार सोना बिजली का बेहतरीन संवाहक होने के साथ जंग नहीं पकड़ता, इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.