फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर, संवाददाता लगातार सोने व चांदी के दामों में हो रहे उछाल से सर्राफा कारोबारियों के चेहरे मुरझा गए हैं। पिछले कुछ छह माह में 70 प्रतिशत व्यापार में कमी आई है। नतीजन सर्राफ के दुकानों में सन्नाटा है। मजबूरन इक्का-दुक्का आने वाले ग्राहक हल्के जेवरात पर जोर रहे है। कारोबार में गिरावट का सबसे अधिक असर सर्राफ कारीगरों पर पड़ा है। आर्डर नहीं मिलने के कारण कारीगरों का काम पूरी तरह ठप पड़ा है, नतीजन इनकी रोजी रोटी पर बन आई है। बाजार बंदी के दूसरे दिन चौक बाजार में खासी चहल पहल थी। सड़कों पर भीड़ लेकिन सर्राफा कारोबारियों के दुकानों में सन्नाटा पसरा था। एक समय शहर की नामी गिरामी सर्राफा की दुकानों पर खरीददारों की खासी भीड़ लगी रहती थी, लेकिन आज कारोबारी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। एक महिला ग्राहक के आने पर सर्राफ समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.