संभल, जनवरी 31 -- सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब लोगों को वर्षों पहले गिरवी रखे गए जेवरों की याद सताने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी धर्मपाल सिंह का सर्राफ से विवाद का मामला सामने आया। धर्मपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने सरायतरीन निवासी एक सर्राफ की दुकान पर करीब दो किलो चांदी गिरवी रखी थी। उस समय आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह तय समय पर कर्ज की रकम चुकाकर अपने जेवर नहीं छुड़ा सका। अब चांदी के दामों में भारी तेजी आने के बाद वह अपने गिरवी रखे जेवरों को छुड़ाने सर्राफ की दुकान पर पहुंचा। ग्राहक का आरोप है कि सर्राफ ने उसे बताया कि गिरवी रखे गए जेवर तय समय सीमा के लिए ही रखे जाते हैं और समय पर छुड़ान न होने की स्थिति में वे ग...