सोनभद्र, मई 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को सर्राफा व्यापारियों, बुलियन कारोबारियों एवं राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव तथा सोने के आयात में संतुलन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भारत विश्व के प्रमुख स्वर्ण आयातक देशों में शामिल है। प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा सोने के आयात पर व्यय होती है। वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध, वैश्विक अस्थिरता एवं डॉलर की बढ़ती मांग के कारण आयात लागत में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह भी पढ़ें- पुराने सोने के इस्तेमाल को बढ़ावा दें सर्राफा कारोबारी : डीएम जिससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर अतिरि...