गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर में सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। गुरुवार को बाजार में चांदी अपने उच्चतम स्तर 4.08 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.83 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। इस महंगाई का सबसे ज्यादा असर उन मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ा है जिनके घरों में शादियां हैं। जो माता-पिता दो से चार लाख रुपये में अपनी बेटी के लिए जेवर बनवाने की योजना बना रहे थे, अब वे मजबूरी में गहनों की जगह बेटी को एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) का शगुन दे रहे हैं। परिवारों की मजबूरी और बदलता ट्रेंड महंगाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि माया बाजार के निवासी अनुराग श्रीवास्तव अपनी बेटी की शादी के लिए तीन लाख रुपये लेकर बाजार गए, लेकिन उन्हें एक ढंग का हार तक नहीं मिला। शगुन के छोटे-मोटे गहनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.