नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- घरेलू मार्केट में सोने-चांदी के भाव में आज भी गिरावट है। MCX में मंगलवार यानी आज 10 ग्राम सोने का भाव 146030 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी भी 225042 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। सुबह 9:53 बजे एमसीएक्स सिल्वर कल के बंद भाव से 1112 रुपये टूटकर 225042 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोने के भाव में 754 रुपये की गिरावट है। बता दें एमसीएक्स पर जो रेट चल रहे हैं, उसके आसपास ही सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट खुलते हैं।अभी ऑल टाइम हाई काफी नीचे हैं भाव एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 47061 रुपये तक सस्ता हो चुका है।वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 195006 रुपये सस्ता हो चुका है। यह भी पढ़ें- Gold vs Silver: US-ईरान ...