सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! इंपोर्ट ड्यूटी घटने की चर्चा से अचानक बढ़ा गोल्ड डिस्काउंट
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- भारत में सोने की कीमतों को लेकर इन दिनों बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 27 अगस्त को घरेलू बाजार में सोना और चांदी कमजोर रहे, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इसकी सबसे बड़ी वजह सरकार की ओर से सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की संभावित चर्चा को माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के स्तर पर मौजूदा 15% आयात शुल्क को कम करने पर विचार किया जा रहा है और इसे करीब 6% तक लाने का प्रस्ताव चर्चा में है। हालांकि, अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इसी अनिश्चितता के कारण ज्वेलर्स और बड़े खरीदार फिलहाल नई खरीदारी से बच रहे हैं और बाजार में 'वेट एंड वॉच' का माहौल बन गया है। यह भी पढ़ें- 7 महीने में 721% चढ़ा ये स्टॉक! Rs.85 से पहुंचा Rs.695, आखिर क्यों भाग रहा शेयर? यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.