बलिया, मई 12 -- बलिया, संवाददाता। सोना के भाव में तेजी से सराफा कारोबार पर संकट का बादल मंडराने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से अपील के महज 48 घंटे बाद ही शहर के बड़े से छोटे सराफा दुकानों पर ग्राहकों की आवग कम हो गई है। कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि पीएम के घोषणा से पहले 24 कैरेट के सोना का भाव जो एक लाख 51 हजार 500 प्रति दस ग्राम था, जो मंगलवार को एक लाख 55 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। यानि साढ़े तीन हजार की बढ़ोत्तरी हो गई है। साथ ही सहालग का सीजन भी अंतिम चरण में है। ऐसे में नए हॉलमार्किंग गाइडलाइन से सोना कारोबारियों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- संकट में सर्राफा कारोबार, बढ़ती अनिश्चितता से ज्वेलरी बाजार बेचैनसोने के कारोबार पर संकट स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टुनटुन सराफ ने बताया...