नई दिल्ली, जनवरी 21 -- Gold Silver Price 21 Jan.: सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्डतोड़ तेजी बरकरार है। दोनों धातुएं रोज नया इतिहास रच रही हैं। दोनों आज एक और नए शिखर पर हैं। मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले आज सोना 7795 रुपये महंगा हो गया। वहीं, चांदी आज भी 10730 रुपये उछली है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 3.30 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 159860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी यह भी करीब 1.60 रुपये हो गया है। अब चांदी इस साल केवल 21 दिनों में 89755 रुपये महंगी हो चुकी है। जबकि, सोने के भाव 22009 रुपये ही बढ़ा है। आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 320075 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 155204 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले। मंगलवार को चांदी बिना जीएसटी 30934...