रांची, फरवरी 14 -- सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि को लेकर सोनाहातू प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काला महादेव मंदिर, नीलकंठ धाम जामुदाग, शिव मंदिर बाजार टांड़, बामलाडीह शिव मंदिर, शिव मंदिर हारिण और सतिघाट शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। काला महादेव मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़ और खीर का वितरण किया जाएगा। राहे में उमड़ेगी भक्तों की भीड़: राहे प्रखंड के प्रसिद्ध शिवटंगरा शिव मंदिर, विसना बाबा मंदिर और सोलह आना समिति मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। शिवटंगरा मंदिर पुरानानगर-महेशपुर में सबसे अधिक भीड़ होती है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होती है। मन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.