रांची, सितम्बर 5 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। हाथियों के लगातार फसल नुकसान से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। हाथियों का झुंड हितजारा-नीमडीह के बीच बांस वन में डेरा जमाए हुए है। शाम होते ही हाथी खेतों में घुसकर फसल और गांवों में घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार रात जिंतू पंचायत के मिटकुटोला गांव में ब्रजूराम महतो, अशोक महतो, अर्जुन महतो, गणेश महतो, विजय महतो, खिरिधर महतो, गुंटूर मुंडा, पुनू पाहन, जनक महतो और लखविन्द्र महतो की धान की फसल हाथियों ने रौंद दी। किसानों ने महंगे बीज और खाद लगाकर धान की खेती की थी। एक ही रात में फसल नष्ट होने से किसान हताश हैं। हाथियों का झुंड मिटकुटोला, मारनाडीह, महुआडीह, डिगलूमारा, बेहराजारा, पिपराटांड़, सेरेंगहातू, जिंतू, मकमशीला और पोआदीरी समेत कई गांवों में रोजाना रात को उत्पात मचा रहा है। किसानों का आरोप है...