रांची, जनवरी 29 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुड़ियामू गांव के किसान भीमसेन महतो के खलिहान में रखी धान की चाकी हाथियों ने खाने के साथ बर्बाद कर दी। वहीं लोवाहातू पंचायत के दुलमी गांव के किसान दल गोविंद कोइरी के खेत में लगी आलू की फसल हाथियों ने खाने के साथ बर्बाद कर दी। हाथियों का झुंड बांस वन में काफी दिनों से जमा है। शाम होते ही हाथियों का झुंड गांव में पहुंच जाता है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...