रांची, सितम्बर 14 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा रांची पूर्वी जिला 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगा। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोमवार को सोनाहातू मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह सोनाहातू में भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितंबर को राज्य के हर घर और मंदिर में प्रधानमंत्री की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। प्रत्येक संगठनात्मक मंडल के एक गांव को विशेष रूप से सजाया जाएगा और घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भाजपा चलाएगी एक माह का सेवा संकल्प अभियान उन्होंने बताया कि अभियान...