रांची, दिसम्बर 5 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की सोनाहातू पंचायत के नीमडीह में ऐतिहासिक मारांगबुरु पूजा महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस महोत्सव में टीआरआई के पूर्व निदेशक सोमा सिंह मुंडा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पूर्व कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा, और सूचना प्रसारण मंत्रालय के पूर्व उपनिदेशक छत्रपति सिंह मुंडा आदि शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने मारांगबुरु को आदिवासी परंपरा की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसके और अधिक विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि टीआरआई के पूर्व निदेशक सोमा सिंह मुंडा ने कहा कि मारांगबुरु आदिवासी परंपरा के साथ एक सांस्कृतिक धरोहर भी है और इस महोत्सव को और विकसित करने की जरूरत है। इसके पश्चात, रईधन पाहन और लेनिन पाहन द्वारा पारंपरिक मारांगबुरु पूजा की गई। महोत्सव में विशिष्ट अतिथियों के रूप ...