रांची, मई 3 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोनाहातू पंचायत भवन में रविवार को मुखिया विकास सिंह मुंडा की पहल पर रेन सिद्धिविनायक हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और 180 लोगों की जांच कर दवा दी गई। अस्पताल टीम ने पहले स्वास्थ्य सर्वे के आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की थी। शिविर में हड्डी, नस, पेट और स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे। महिलाओं में सबसे अधिक स्वास्थ्य समस्याएं पाई गईं, जिनका इलाज करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहाश्री ने जागरूकता भी फैलाई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. नेहाश्री प्रत्येक शुक्रवार को अस्पताल में निःशुल्क सेवा देंगी। मौके पर डॉ. महेश कुमार रमन, जितेश कुमार सिंह, डॉ. सचिन, डॉ. रजनीश सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...