रांची, फरवरी 15 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। पांच परगना क्षेत्र का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक घुरती सतीघाट टुसू मेला रविवार को पांडूडीह गांव के पास स्वर्णरेखा नदी के पावन तट पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी के पवित्र जल में स्नान किया और सतीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। लोग गाजे-बाजे और पारंपरिक चौडल के साथ थिरकते हुए मेला परिसर पहुंचे। मेले में ढोल-नगाड़े, कृषि औजार और रसोई सामग्री के कई स्टॉल लगे थे, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस बार मेले में लकड़ी के सामान जैसे चौकी, टेबल, दरवाजे और खिड़कियों की भारी मांग रही। मनोरंजन के लिए बुगी-बुगी डांस, सर्कस, नाटक, झूले और लोकनृत्य का आयोजन किया गया था, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। टुसू पर्व को पांच परगना क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और स्वाभिमा...