रांची, फरवरी 17 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की तेलवाडीह पंचायत के एडरमहातू गांव में सोमवार की रात बंगाल के प्रसिद्ध छऊ नृत्य दल द्वारा रात भर आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। मुखिया प्रतिनिधि फणिभूषण सिंह मुंडा ने आयोजन का उद्घाटन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...