सीवान, सितम्बर 9 -- सीवान, नप्र। वैशाली के जंदाहा में सोनार समाज के युवक विशाल सोनी की हत्या, भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर में सौरभ सोनी बिट्टू की हत्या तथा बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह पर गोलीबारी की घटना के विरोध में मंगलवार को सीवान में स्वर्णकार समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।

प्रदर्शन का महत्व भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समाज के लोगों और न्यायप्रिय नागरिकों ने मार्च में शामिल होकर घटनाओं के प्रति आक्रोश जताया। यह कैंडल मार्च अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई पूर्व की ऑनलाइन बैठक में लिए गए निर्णय के तहत आयोजित किया गया। इसके तहत सारण, चंपारण, सीवान सहित बिहार के कई अन्य स्थानों पर भी समाज के लोगों ने विरोध जताया।

मार्च का विवरण सीवान में स्वर्णकार संघ की ओर से निका...