पटना, अप्रैल 9 -- अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ और भारतीय सोनार संघ, बिहार इकाई की संयुक्त बैठक गुरुवार को पटना में हुई। बैठक में आगामी 12 अप्रैल को विधान परिषद सभागार में प्रस्तावित राज्यस्तरीय बैठक की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। मीठापुर में स्थित अपने आवास पर हुई बैठक में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सलाहकार बिनोद गुप्ता ने बताया कि 12 अप्रैल को होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत सहित विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद होने जा रहे इस तरह के आयोजन से बिहार के सोनार समाज में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार होगा। बैठक में सर्राफा बाजार और कारोबारियों की सुरक्षा, कारीगरों व शिल्पकारों के भविष्य को सुदृढ़ बनाने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे।

हिंद...