संतकबीरनगर, मार्च 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर में हुई स्वर्णकार समाज की बैठक के दौरान लखनऊ में होने वाली सोनार महापंचायत के तैयारी पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि व खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि सोनार समाज किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है। स्वर्णकार समाज अब किसी राजनीतिक दल की कठपुतली बन कर नहीं रहेगा। पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप वर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में पंचायत को सफल बनाने की रणनीत तय की गई।श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत प्रोत है। इसके साथ संख्या बल होने के बावजूद सोनार समाज को राजनीतिक दल हिस्सेदारी व भागीदारी नहीं दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बिरादरी में मतभेद होना है। हमें अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। इसके लिए हम सभी को आप...