सोनार महासमागम में तलाशेंगे समाज की एकजुटता की राह
वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिले में 20 सितंबर को सोनार महासमागम में प्रदेशभर के सर्राफ जुटेंगे। वे मतभेद भुलाकर वरिष्ठजनों की राय से सराफा समाज को एकजुट करने की राह तलाशेंगे। नारियल बाजार में रविवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की जिला इकाई की बैठक में अगले महीने होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा हुई। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सराफ ने कहा कि सोनार समागम पूरे सराफा (स्वर्णकार) समाज का है। इसमें समाज के निचले स्तर पर जीवनयापन करने वालों और युवाओं की स्थिति में सुधार के उपायों पर चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने कहा कि वर्ष 1996 के बाद जिले में प्रदेशस्तरीय सोनार महासमागम होने जा रहा है। यह सराफा समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसमें सराफा व्यवसाय से जुड़ी सभी संस्थाएं शामिल होंगी। बैठक में फूलपुर के सरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.