पटना, मई 9 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बंगाल में मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में हुए चुनाव में एक 'जन-विरोधी' सरकार हार गई है। भाजपा के नेतृत्व में राज्य का विकास होगा। सोनार बांग्ला का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से राज्य में सरकार बनाने का सपना देखा था। अब पश्चिम बंगाल में एक बड़ा बदलाव आएगा। पश्चिम बंगाल में लोगों ने विकास का सूर्योदय देख लिया है। अब वहां के लोग विकास और सुशासन भी देखेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोगों की आकांक्षाएं पूरी करेगी। यह भी पढ़ें- शुभेंदु के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी यह मात्र एक सत्ता परिवर्तन नहीं है, नए बदलाव की भी शुरुआत भी है। पश्चिम बंगाल की नई सरकार राज्य की पुरानी विर...