जमशेदपुर, मई 16 -- पुराना सोनारी बस्ती के 'विकास समिति' की ओर से कारमेल जूनियर कॉलेज के पीछे स्थित मैदान में छऊ नृत्य कार्यक्रम आज रात में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत रात 10 बजे से होगी। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की सहाय संघ, चकिरबन के उस्ताद त्रिलोचन महतो तथा लावजोड़ा के उला स्थित सनराइन छऊ अकादमी के उस्ताद निबारन महतो अपनी-अपनी टीम के साथ नृत्य की प्रस्तुति देंगे।इसे सफल बनाने के लिए अध्यक्ष धनंजय महतो, संयोजक अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामू महतो, कमल आदित्य, गोरा चंद दास. महासचिव अखिलेश्वर महतो, नवीन महतो, अजय रजक, चित्तो मंडल, कमल महतो, मनोज महतो एवं कार्तिक महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय आवासीय मोहुरी कार्यशाला का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...