जमशेदपुर, जनवरी 27 -- सोनारी थाना अंतर्गत बुधराम मोहल्ला में मंगलवार को आकाश सेठ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आकाश का शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि आकाश बस्ती में ही किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। सोमवार को उसकी पत्नी झबरी बस्ती स्थिति अपने मायके चली गई थी। आकाश उसे लेने भी गया पर वह वापस नहीं लौटी। देर रात आकाश खाना खाने के बाद अपने घर चला गया। सुबह उसका शव फंदे से लटका पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.