जमशेदपुर, मार्च 2 -- सोनारी के आदर्श नगर फेज 6 में रविवार रात 9 बजे एक व्यक्ति ने महिला पर चाकू से हमला का प्रयास किया। घटना में सपना नामक महिला बाल-बाल बच गई। सपना ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, पर उसने पुलिस को भी धमकी देना शुरू कर दिया और हाथ में चाकू लेकर हमले का प्रयास किया। यह हाई वोल्टज ड्रामा एक घंटे तक चला। सपना ने बताया कि वह शिक्षिका है और हाल ही में कॉलोनी में शिफ्ट हुई है। वह रात को पौधों में पानी दे रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति चाकू लेकर आया और कहने लगा कि किसने यहां रहने के लिए कमरा दिया है। बातचीत के बाच ही उसने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। सपना ने बाल्टी से अपनी जान बचाई। सपना के अनुसार, शिकायत के बाद जब पुलिस पहुंची तो व्यक्ति ने पुलिस पर भी हमला का प्रयास किया। बताया जाता है कि...