जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- सोनारी थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा निवासी 40 वर्षीय रूपा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात की है। परिजनों ने जब उन्हें फंदे से लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके से मिले सुसाइड नोट में रूपा देवी ने लिखा कि मैं किसी को सुख नहीं दे सकी, इसलिए यह कदम उठा रही हूं, इसमें किसी का दोष नहीं है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार, संतान नहीं होने के कारण वह परेशान रहती थीं। फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...