जमशेदपुर, मार्च 24 -- सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड स्थित एक घर में मंगलवार सुबह फ्रिज फटने से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, घर में रखे फ्रिज में अचानक तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। जान बचाने के लिए कई लोगों को खिड़की से कूदकर बाहर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.