जमशेदपुर, मार्च 27 -- श्री श्री सार्वजनिक नवरात्रि जवारा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शीतला माता मंदिर मरारपाड़ा सोनारी से जवारा विसर्जन के लिए एक भव्य शोभायात्रा आज सुबह निकाली गई। गाजे-बाजे, नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली इस शोभायात्रा में ज्योति कलश आकर्षण का केंद्र रहा। यह शोभायात्रा मरारपाड़ा से निकलकर न्यू कपाली घाट तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जवारा का विसर्जन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना में भाग लिया और पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। एमपी युवक संघ द्वारा इसका आयोजन किया गया था। आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखा। मूल रूप से छत्तीसगढ़ी समाज के इस आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी उचित इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांत...