जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे 4 मंजू कुमारी की अदालत ने मारपीट के एक मामले में विकास सिंह उर्फ हेते को बरी कर दिया। विकास को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी किया। इसके साथ ही मामले में आरोपी राजू पासवान, सतीश पासवान, सौरभ गोप और शिवदीप को भी अदालत ने बरी कर दिया। इस मामले में हेते को साहिबगंज जेल से जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया गया था। बता दे कि इस मामले में सोनारी थाना में साल 2013 में मुन्ना गौड ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुन्ना ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। 13 साल अदालत में मामला चला जिसमें कोई भी गवाह नहीं होने पर आरोपियों को बरी कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...