जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर। सोनारी स्थित ऑर्किड रेजीडेंसी परिसर में मंगलवार से आर्टेक्स क्रिएशन ड्रॉइंग क्लास एवं शिवम शिल्प कला केंद्र के द्वारा संचालित यह चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी अरुणा मिश्रा एवं समाजसेवी पूर्वी घोष उपस्थित रहीं। वहीं इस समर कैंप का आयोजन मधु सिंह के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चे सीख रहे रचनात्मक कलाकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक गणेश वंदना नृत्य से हुई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो ...