देवघर, मार्च 22 -- देवघर। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार सोनारायठाढ़ी थाना टीम को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति के पास अवैध नशीले पदार्थ हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने छापेमारी कर मौके पर युवक को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ लिया। युवक से थाना में मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीले पदार्थ कहां से किसके माध्यम से लाता था और इसे कहां खपाया जाता था। बताया कि युवकों और नशीले पदार्थ से जुड़े मामलों पर पुलिस की निगरानी लगातार रहती है। मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प...