देवघर, जनवरी 19 -- थाना क्षेत्र के पथरी गांव में सोमवार को पुलिस ने पेड़ से लटका हुआ एक नाबालिग बालिका का शव बरामद किया है। 16 वर्षीय मृतका डोली कुमारी उर्फ़ रीता कुमारी उसी गांव के बासुदेव यादव की पुत्री थी। घरवालों ने बताया कि वह रविवार करीब 4 बजे दिन में घर से निकली थी। संध्या होने तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रात भर काफी खोजने का प्रयास किया, पर उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह गांव के निकट झांटी-जंगल में एक पेड़ से किसी का शव लटकने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि वह पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही थानेदार रोहित कुमार दांगी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। थानेदार ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता लगाई जा रही है। बहरहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.