देवघर, जनवरी 29 -- देवघर। अवैध शराब निर्माण, भंडारण व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कार्रवाई सोनारायठाढ़ी थाना अंतर्गत तिलोना गांव अवस्थित एक आवासीय परिसर में की गई। वहां चोरी-छिपे अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री संचालित किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की विशेष टीम का गठन कर सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मंटू यादव, पिता- सकलदेव यादव व संलिप्त व्यक्तियों के ठिकानों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में अवैध शराब निर्माण, पैकेजिंग एवं भंडारण से संबंधित भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। लगभग 910 लीटर अवैध सुशव व...