धनबाद, मार्च 6 -- कतरास, प्रतिनिधि। रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य को लेकर सोनारडीह स्थित रेलवे गेट संख्या 7/एसपीएल/3T को दो दिन के लिए रात में सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद के मंडल अभियंता (ट्रैक) की ओर से पत्र जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार 7 मार्च 2026 और 10 मार्च 2026 को रेलवे लाइन मरम्मत कार्य के कारण सोनारडीह रेलवे फाटक संख्या 7 (किमी 16/46-48) रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सड़क मार्ग से वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन और मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। संबंधित प्रशासन और यातायात विभाग को आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सूचना दे दी गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अव्य...