धनबाद, अप्रैल 2 -- कतरास। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के डेंजर जोन घोषित टंडाबाड़ी बस्ती में भू-धंसान का जायजा लेने पहुंचे अधिकारियों पर ग्रामीणों ने पथराव किया। अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना को लेकर माहौल तनावपूर्ण है। बीसीसीएल जीएम एवं ड्राइवर पथराव में घायल हो गए हैं। मालूम हो भू-धंसान की घटना में तीन लोगों की मंगलवार को मौत हो गई थी। घटना स्थल भूमिगत आग एवं अवैध खनन के कारण पूरी तरह से असुरक्षित है। बीसीसीएल जीएम वी विजय कुमार ने कहा कि वे घटनास्थल का जायजा लेने एवं पुनर्वास की दिशा में कार्य को लेकर गए थे, इसी दौरान पथराव में उनके वाहन चालक को चोट आई है। धभू-धंसान के दरार पड़े अन्य घरों को हटाने के लिए बुधवार को बीसीसीएल की ओर से जेसीबी मशीन भेजी गई तो प्रभावित ग्रामीण मशीन के आगे खड़े होकर विरोध करने लगे। प्रभावित ग्रामीणों का कह...