धनबाद, अप्रैल 4 -- कतरास, प्रतिनिधि। सोनारडीह टंडाबाड़ी बस्ती में भू-धसान स्थल के समीप प्रभावित घरों के सामने बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को चौथे दिन नोटिस चिपकाया गया। इसके साथ ही इलाके में निकल रही गैस की मापी भी की गई, जिसमें गैस को जहरीला और खतरनाक बताया गया है। एबीजी कोलियरी प्रबंधन द्वारा जारी चेतावनी सूचना में कहा गया है कि टंडाबाड़ी बस्ती के भू-धसान प्रभावित क्षेत्र में लगातार गैस का रिसाव हो रहा है, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। प्रभावित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का जाना पूरी तरह से खतरनाक है। लोगों से कहा गया है कि वे उस क्षेत्र से दूर रहें और अपने बच्चों तथा पशुओं को भी वहां जाने से रोकें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। टीम में एबीजी कोलियरी प्रबंधक भोला भंडारी, सर्वे अधिकारी आलोक रंजन राय, सुरक्षा व...