धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद। विशेष संवाददाता उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बाघमारा के सोनारडीह में घटी घटना को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। उनके लिए भोजन, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिकायत, विशेषकर खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर, प्राप्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार ओर से दी जाने वाली मुआवजा राशि को लेकर आवश्यक प्रशासनिक तैयारी रखें। साथ में मौके पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने, सभी अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर राहत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा समस्त स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया...