बेगुसराय, नवम्बर 22 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। आत्मा बेगूसराय एवं मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र विष्णुपुर के सौजन्य से किसान पाठशाला योजना के तहत मटिहानी प्रखंड की सोनापुर पंचायत में संकर मक्का बीज उत्पादन तकनीक विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. चिक्कप्पा करजनी और डॉ. चंद्रमोहन ने मक्का की उन्नत किस्म आईएमएच-224 की बुवाई पद्धति एवं बीज उत्पादन के विशेष उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया। वहीं आत्मा मटिहानी से खुशबू कुमारी, आरती कुमारी (प्रखंड तकनीकी प्रबंधक), दीप भास्कर (सहायक तकनीकी प्रबंधक) व अन्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों के रूप में किसान रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार, पप्पू सिंह, मंटु सिंह, रामविलास सिंह, रामदेव यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...