बलिया, अप्रैल 1 -- बेल्थरारोड, संवाददाता। क्षेत्र के भागेश्वरी- परमेश्वरी मंदिर परिसर के 52 बीघा भूभाग में लगा सोनाडीह मेला पूरे शवाब पर है। मेलाथियों के पहुंचने से जहां मेले की रौनक बढ़ी है, वहीं दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए हैं। मेले में जनपद के काने- कोने के अलावा आसपास के जिलों से भी मेलार्थी पहुंचते हैं, जो देवी मां के दर्शन- पूजन के बाद मेले का लुत्फ उठाते हैं। मान्यता है कि यहां पुत्र प्राप्ति जैसी अनेकों मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पुत्र प्राप्ति के बाद महिलाएं यहां बालक का मुंडन संस्कार कराती हैं तथा गोद में बच्चा लेकर अपने आंचल पर नृत्य कराकर बालक के दीर्घायु की कामना करती हैं। देवी मां को पुड़ी, हलवा चढ़ाने के बाद प्रसाद बांटने का भी रिवाज है। रामनवमी से लगने वाला मेला श्रद्धालुओं की आस्था व विश्वास का केंद्र है। मेले में खान- प...