सोनाटांड़ के बाद बांका व जामताड़ा लूट व हत्या में फरार आरोपियों की तलाश तेज
बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो रामगढ़ हाईवे में माराफारी थाना क्षेत्र के सोनाटांड़ में एक अगस्त 2025 की रात जुआ अड्डा लुट व हत्या में फरार कुख्यात अंतरप्रांतीय अपराधी अनिल सिंह व प्रवीण यादव उर्फ पारो की तलाश तेज कर दी गई है। फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए सूचना के आधार पर देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र चितरपोका व सरसा में छापेमारी की गई। परंतु दोनों अपराधी मौके से फरार मिले। बताता चलूं कि एक अगस्त की रात दो बाइक सवार छह लुटेरों ने हथियार के बल पर जुआ अड्डा में लुट की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे, विरोध पर अड्डा में मौजूद सेक्टर 12 निवासी युवक मंटू दास की गोली मारकर हत्या के बाद फरार हो गए। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि घटना में देवघर मूल के अनिल सिंह व पारो का अंतरप्रांतीय लुटेरा गिरोह शामिल था। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.