गिरडीह, फरवरी 12 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के फुलजोरी पंचायत के पहरीडीह गांव स्थित खेल मैदान में बुधवार को फाइनल मैच के साथ पहरीडीह प्रीमियम लीग नामक क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रुप में झामुमो नेता मो सुलेमान उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर और बल्लेबाजी, गेंदबाजी करके मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रिजू एलेवन और सोनाजोरी के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोनाजोरी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 120 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिजू एलेवन की टीम 10 ओवर में मात्र 60 रन बनाकर आल आउट हो गई और सोनाजोरी की टीम ने फाइनल मुकाबला को अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.