घाटशिला, अप्रैल 14 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत सोनाकड़ा गांव में रविवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर कहर बरपाया। हाथियों के उत्पात से किसानों के महीनों की मेहनत और पूंजी मिट्टी में मिल गई। ग्रामीणों के मुताबिक आधी रात को हाथियों ने अचानक खेतों में धावा बोल दिया। इस दौरान हाथी लगभग 15 बीघा में लहलहाती गरमा धान की फसल को न केवल चट कर गये, बल्कि पैरों तले रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पकने के कगार पर खड़ी फसल के इस तरह उजड़ जाने से प्रभावित किसान चिनमय नायक, परमेश्वर नायक, जीतेन नायक, श्रीवत्स नायक सहित कई अन्य परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि हाथियों का झुंड लगातार क्षेत्र में सक्रिय है, लेकिन वन विभाग की निष्क्रियता के कारण उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.