सोनभद्र, जनवरी 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। इससे गलन बढ़ गई है। सर्द हवा के कारण दिन में निकली धूप भी लोगों को गलन से राहत नहीं दिला पाई। वहीं सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर जा रहे हैं। सोनांचल में शीतलहर का कहर जारी है। शीतलहर के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी सुबह से ही सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को दिन में निकली धूप से भी राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजनी सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री तथा रविवार को अधिकतम ...